अनूपपुर जिले के कृषि विकास में जल संसाधन का प्रभावरू एक विश्लेषणात्मक अध्ययन
Keywords:
Anuppur District, Agricultural Development, Water Resources, Irrigation, Geographical Diversity, Water DistributionAbstract
प्रस्तुत शोध पत्र के शीर्षक ‘‘अनूपपुर जिले के कृषि विकास में जल संसाधन का प्रभाव: एक विश्लेषणात्मक अध्ययन’’ का चयन इस उद्देश्य से किया गया है कि क्षेत्र में कृषि की वर्तमान दशा, उसमें जल संसाधनों की भूमिका तथा दोनों के मध्य परस्पर संबंधों का सम्यक विश्लेषण किया जा सके। अनूपपुर जिला भौगोलिक विविधताओं से युक्त होने के कारण जल संसाधनों की उपलब्धता में असमानता बनी हुयी है, जिसका प्रत्यक्ष प्रभाव कृषि उत्पादन एवं उसकी प्रवृत्तियों पर पड़ता है। इस शोध में वर्षा, नदियाँ, जलाशय, कुएँ एवं नलकूप आदि जल स्रोतों की उपलब्धता, उनके वितरण, उपयोग एवं कृषि पर पड़ने वाले प्रभावों का विश्लेषणात्मक अध्ययन किया गया है और साथ ही यह भी समझने का प्रयास किया गया है कि जल संसाधनों के अभाव अथवा असमान वितरण से कृषि विकास किस प्रकार प्रभावित होता है। इस शोध अध्ययन से जल संसाधनों के उचित प्रबंधन व वितरण से अनूपपुर जिले में कृषि की संभावनाओं को और अधिक विकसित किया जा सकता है।
Downloads
Downloads
Published
How to Cite
Issue
Section
License

This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial 4.0 International License.




